उधमपुर। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल उधमपुर की तरफ से रविवार को जिला डोडा के ग्राम परयोत के लिए निःशुल्क वस्त्र वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मनजीत सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल एक गैर सरकारी समाज सेवी संस्था है। बीते दिनों शहरवासियों से अपील की गई थी कि घरों में पड़े बेकार कपड़े (इस्तेमाल लायक) हमें दें ताकि हम उनको जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकें। जम्मू और उधमपुर के बहुत से लोगों ने हमें ऐसे कपड़े भेंट किए और उनकी जांच-पड़ताल और अच्छी तरह से पैकिंग के बाद आज हमने यह कपड़े जरूरतमंद परिवारों को वितरित करने के लिए भेजे हैं।
इसी तरह रविवार को वार्ड नंबर 17 की स्थानीय निवासी एवं समाज सेविका राम प्यारी और बीनूमति ने उधमपुर के तिरशी गांव में आपदा ग्रस्त परिवारों को गर्म कपड़े व अन्य सामान वितरित किया।