उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उधमपुर की अंडर-14 टेनिस क्रिकेट टीम ने सुभाष स्टेडियम में आयोजित जिला क्रिकेट चैंपियनशिप जीत ली है।
इस टूर्नामेंट में जिले भर की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कौशल, रणनीति और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस उधमपुर की टीम एक रोमांचक फाइनल के बाद ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरी।
मास्टर अकुल ने फाइनल मैच में असाधारण प्रदर्शन किया और अपनी शानदार बल्लेबाजी और प्रेरणादायक नेतृत्व क्षमता के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। उनके महत्वपूर्ण योगदान ने टीम को चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ट्रॉफी उधमपुर की उपायुक्त सलोनी राय ने प्रदान की।