उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का संचालन रामपाल भगत ने किया। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा ''''वोट चोरी'''' के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाने की सराहना की और कहा कि कांग्रेस ही देश में लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी पार्टी है। वहीं पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक मौंगरी के अध्यक्ष हंस राज ठाकुर ने विधानसभा में विधायक द्वारा पंचेरी व मौंगरी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने पर कोई चर्चा न करने को लेकर कड़ा रोष जताया।
जिला के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि यह मासिक बैठक केवल भाषण देने का मंच नहीं है बल्कि यह लोगों की उम्मीदों का मंच है, जहां उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाता है और तत्काल प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाता है।