फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टेलरिंग की दुकान खोलकर संतोष बनी आत्मनिर्भर, अन्य महिलाओं को भी कर रही प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर शहर के करण नगर की संतोष कुमारी (40) ने कौशल विकास और स्वयं सहायता पहल से खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। संतोष टेलरिंग की दुकान चला रही हैं और हर माह 20 से 25 हजार रुपये कमा रही हैं। वह अपने साथ ही अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अपनी दुकान में भी दो महिलाओं को नौकरी दी है।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा तक पढ़ी संतोष की यात्रा करीब दो साल पहले एक साधारण तरीके से शुरू हुई। संतोष की शादी वेरका कंपनी के लिए दूध की गाड़ी चलाने वाले विजय कुमार से हुई है।
एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर द्वारा आयोजित एक कौशल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद उनके जीवन में एक सकारात्मक मोड़ आया। इस अवसर से प्रेरित होकर उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला लिया। कड़ी मेहनत से संतोष ने सिलाई की तकनीक में महारत हासिल कर ली। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार का ऋण लिया और एक टेलर की दुकान खोली। उन्होंने चार मशीनें स्थापित कीं। आज संतोष की दुकान खूब चल रही है। वह इस काम के साथ कॉस्मेटिक उत्पाद भी बेचती हैं। वह अब अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। अपनी दुकान में भी दो महिलाओं को रोजगार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये कमाती हैं। संतोष अपनी कामयाबी का श्रेय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर को देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें