फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरदार पटेल ने 565 रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय महिला काॅलेज के शिक्षा विभाग की तरफ से एनसीसी 9 जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन के साथ मिलकर काॅलेज परिसर में ''''राष्ट्रीय एकता दिवस'''' मनाया गया। इस दौरान एक ''''राष्ट्रीय एकता'''' रैली भी निकाली गई। इसके अलावा छात्रों और कैडेट ने सरदार पटेल के योगदान पर आयोजित एक संगोष्ठी में भी भाग लिया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।
विज्ञापन

अपने समापन भाषण में प्राचार्या ने छात्राओं को याद दिलाया कि कैसे सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के लौह पुरुष के रूप में जाने गए। उन्होंने सभी 565 रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत किया। उन्होंने छात्राओं को वल्लभ भाई पटेल के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि विकास की कहानी आगे बढ़ती रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन 9 जेएंडके गर्ल्स बटालियन की एएनओ प्रोफेसर (लेफ्टिनेंट) कुशा शर्मा और प्रोफेसर प्रदीप सिंह द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें