मजालता। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के संदेश को बढ़ावा देने के लिए मजालता पुलिस की तरफ से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रन फॉर यूनिटी था। इसमें बालक वर्ग में राहिल शर्मा प्रथम, सोहम द्वितीय, वरुण तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुनाक्षी रहोत्रा प्रथम, पिंकी देवी द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहे।