फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में लगे पटाखों के स्टाल, सुरक्षा मानकों के पालन की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिवाली के अवसर पर जिले के सुभाष स्टेडियम में पटाखों के स्टाल सज गए हैं, जहां विभिन्न प्रकार के पटाखे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। त्योहार के मद्देनज़र लोगों में उत्साह दिख रहा है। प्रशासन ने विक्रेताओं और खरीदारों दोनों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से 61 अधिकृत विक्रेताओं को ही स्टाल लगाने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक स्टॉल पर अग्निशमन उपायों की व्यवस्था अनिवार्य की गई है ताकि किसी भी आकस्मिक आग की घटना से निपटा जा सके। इसके अलावा स्टालों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है ताकि भीड़भाड़ की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो। रविवार को स्टाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया था।
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने बताया कि केवल मान्यता प्राप्त कंपनियों के पटाखे ही बेचे जा सकते हैं और किसी भी अवैध या अवैज्ञानिक तरीके से बने पटाखों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अग्निशमन विभाग और पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। शहर के बाजारों में बिना अनुमति पटाखों की बिक्री रोकने को लेकर भी करीबी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बच्चों को बिना निगरानी पटाखे जलाने न दें और पर्यावरण के अनुकूल, कम धुआं व शोर वाले पटाखों का प्रयोग करें। प्रशासन ने कहा कि सभी नागरिक सहयोग करें ताकि दिवाली का त्योहार खुशियों के साथ-साथ सुरक्षित मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें