फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रंगबिरंगी लाइटो से जगमगाया शहर, मिठाई की दुकानें भी सज गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिवाली को लेकर जगह-जगह रोशनी की झिलमिलाहट और रंग-बिरंगी सजावट से शहर जगमगा उठा है। मिठाई की दुकानें भी सज चुकी हैं। काजू कतली, बर्फी, लड्डू और चॉकलेट की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

लोग एलईडी लाइट्स, रंगीन झालरें, दीये, मोमबत्तियां और सजावटी सामान खरीदने में व्यस्त हैं। बच्चे आतिशबाजी की खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। रविवार से शहर के हर कोने से फुलझड़ियों और पटाखों की आवाजें गूंजने लगी हैं, जिससे दिवाली का माहौल और भी खुशनुमा हो गया है।
सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात
दूसरी ओर प्रशासन ने भी त्योहार के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। नगर परिषद ने मुख्य मार्गों की सफाई और सजावट के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी बाजार क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा रौनक
रविन्दर सिंह, सोमराज अत्री, विशाल गुप्ता, परमजीत सिंह व अन्य शहरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार बाजारों में अधिक रौनक है। बीते कई सालों के बाद पहली बार इस तरह का उल्लास देखने को मिल रहा है। मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों के इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें