उधमपुर। श्री हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
महंत राधे दास त्यागी ने कहा कि श्री हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन शनिवार को सुबह 11 बजे मंदिर में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, जिसकी पूर्णाहुति रविवार को सुबह 11 बजे हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम भी किया गया। इस बीच दोपहर बजे हवन यज्ञ के उपरांत कंजक पूजन किया गया और फिर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया।