कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्याल ने तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन स्किल एन्हांसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का विषय ‘माइक्रो-क्लाइमेटोलॉजी असेस्मेंट’ रखा गया। इसक अंतर्गत विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ये तकनीकी उपकरण वर्तमान उद्योग जगत में अत्यंत उपयोगी हैं और विद्यार्थियों की रोजगार संभावनाओं को भी बढ़ाते हैं। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में आईआईटी रुड़की के विभाग आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग से आर्किटेक्ट अमरनाथ शर्मा एवं आर्किटेक्ट क्षितिज कक्कड़ आमंत्रित किए गए, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यशाला में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ प्रयोगशाला के अंदर और बाहर देर शाम तक व्यावहारिक अभ्यास सत्र आयोजित किए।