उधमपुर। विश्वकर्मा सभा की तरफ से विश्वकर्मा दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर उधमपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभा के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। विजय मन्हास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी दीवाली के दूसरे दिन विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा।
विजय मन्हास ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर सुबह मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के बाद हवन यज्ञ किया जाएगा और इसकी पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली सुबह 10 से लेकर शाम को 4 बजे तक कीर्तन करेगी।