किश्तवाड़। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन किश्तवाड़ के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने शिक्षा निदेशक जम्मू को पत्र लिखकर 8वीं कक्षा की इन-हाउस वार्षिक परीक्षाओं को दो-तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। पत्र में एसोसिएशन ने कहा कि कुछ दिनों में दीवाली को लेकर पूजा हॉलीडेज नामक छुट्टियों और शेष शैक्षणिक दिनों की कमी के कारण पूरी सिलेबस की तैयारी, आंतरिक मूल्यांकन और पूर्ण इन-हाउस परीक्षा प्रक्रिया को समय पर पूरा करना व्यावहारिक रूप से कठिन है। साथ ही, पिछले कुछ हफ्तों में प्रतिकूल मौसम की स्थिति ने कई क्षेत्रों में स्कूल संचालन को प्रभावित किया। इससे स्कूल कई दिन बंद रहे और पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका।