फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी उधमपुर में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर के मनोरोग विभाग की तरफ से शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें प्रतिभागियों ने ''''जिंदगी को रखना है खुशहाल, तो रखे मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल, नारे लगाए गए ।
विज्ञापन

जीएमसी में मनोरोग विभाग के एचओडी प्रभारी डाॅ. हामिद इस्माइल ने कहा कि हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिवस को मनाने के लिए अलग अलग थीम होती है और इस बार की थीम ''''आपात्कालीन और आपदाओं के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच'''' निर्धारित है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में बहुत ही आपात्कालीन स्थितियां और विपत्तियां देखने को मिल रहीं हैं, जैसे हाल ही में हमारे जिला उधमपुर में भी बाढ़-बारिश जैसी घटनाएं पेश आईं। हमारा उद्देश्य यही है कि मेंटल हेल्थ से जूझ रहे सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएमसी उधमपुर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं और जिसको मानसिक सेहत से संबंधित कोई परेशानी है तो वे इनका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें