उधमपुर। ब्लॉक मजालता के मिडिल स्कूल सतरेडी में दो अतिरिक्त क्लास रूम और बरामदे का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 16 लाख खर्च होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एमएस सतराड़ी की स्थापना 1966 में हुई थी। इस स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक बच्चे पढ़ाई करते हैं। अतिरिक्त कक्षाएं बनने से बच्चों को बैठने की सुविधा मिलेगी।
कोट
सतरेडी स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-
एक्सईएन मो. अनवर, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग