फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेहंदी प्रतियोगिता में शिवाली प्रथम, तान्या द्वितीय रही

विज्ञापन
महिला काॅलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते ​शिक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज उधमपुर में अंतर-सदनीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में कुल 10 छात्राओं और मेहंदी कलाकारों ने भाग लिया। सभी ने मेंहदी लगाने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें सेमेस्टर 5 की शिवाली, सेमेस्टर 3 की तान्या और सेमेस्टर एक की सुनीता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में रसायन विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोनिका गुप्ता, रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू खजूरिया और अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि राजपूत शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की तरफ से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः 1500 रुपये, 1000 रुपये और 500 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए गए।
वहीं छात्र कल्याण समिति की संयोजक प्रो. स्वर्णा देवी ने छात्रों को मेहंदी लगाने के वैज्ञानिक पहलू के बारे में बताया। कहा, यह तनाव से राहत, सिरदर्द और बुखार में मदद करती है। पैरों में मेहंदी लगाने से कई तंत्रिका तंत्र प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें