फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
एक प्रशिक्षु को सर्टिफिकेट देते पूर्व राज्यमंत्री व अधिकारी।   - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। इसमें पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

सिलाई बैच के स्वागत समारोह में निदेशक मुनीश शर्मा, रजिस्ट्रार राजीव महाजन, राहुल कश्यप और संस्थान के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरे बैच को शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को विश्वगुरु बनाने का है। उनके सपने को साकार करने के लिए सभी लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण करवाने के लिए संस्थान की पूरी टीम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें