फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शुरू की 72 घंटे काम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्थायी करने की पुरानी मांग को लेकर जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार से अपना कामकाज बंद कर 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अखिल शर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग स्थायी करने की है। इसके लिए वे पिछले काफी सालों से संघर्ष करते आ रहे हैं। सरकार उनको नियमित कर्मचारी बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसके कारण अस्थायी कर्मचारी परेशान हैं और उनको काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। डेली वेजर एसोसिएशन जम्मु के आह्वान पर 72 घंटे की हड़ताल शुरू की गई है। सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें