फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बागवानी निदेशक जम्मू ने पीईक्यू सेंटर माड़ता का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निदेशक बागवानी जम्मू गुल सईद ने जिला उधमपुर की तहसील रामनगर में स्थित पोस्ट एंट्री क्वारंटीन सेंटर माड़ता का दौरा किया और एचएडीपी के पी-21 के तहत लगाए गए एम9 सीरीज के सेब के क्लोनल रूट स्टॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान मुख्य बागवानी अधिकारी उधमपुर बृज वल्लभ गुप्ता भी मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने निदेशक बागवानी जम्मू को जानकारी दी कि केंद्र में सेब (एम-9) के लगभग 6,78,500 क्लोनल रूट स्टॉक लगाए गए हैं।
वहीं इस दौरे के दौरान निदेशक बागवानी जम्मू ने नाबार्ड के तहत 10 करोड़ रुपये की स्वीकृत कार्य योजना के तहत विभिन्न कार्यों की प्रगति जैसे: एप्रोच रोड का निर्माण, टेरेस फॉर्मेशन, वर्किंग शेड, कोल्ड रूम, पार्किंग शेड आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा माउंड लेयरिंग के माध्यम से क्लोनल रूट स्टॉक के गुणन को भी देखा गया। निदेशक बागवानी ने प्रगति के तहत विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें