उधमपुर। जिब की पंचायत नीली नाला में ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच मनोहर समोत्रा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिब थाती-रोड पर नीली नाले पर बनाया गया पुल उद्घाटन से पहले से क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा कि तीन साल पहले इस पुली का निमार्ण कार्य शुरू किया गया है लेकिन अभी तक यह अधर में लटका हुआ है और अब बरसात के चलते इसे काफी क्षति पहुंच रही है।
पूर्व सरपंच ने कहा कि बीस साल पुराना पुल अनसेफ होने के बाद लोगों की डिमांड पर साल 2020 में यहां नया पुल बनाने को मूंजरी दी गई थी। साल 2022 में इसका टैंडर हुआ था और 2023 में इसका काम शुरू किया गया था। अभी कुछ समय पहले इसपर लैंटर डाला गया है और अब पहली बरसात में ही इसमें दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोग काफी परेशान है लेकिन विभाग इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाए अन्यथा वे उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।