फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर सरोरा से चिनैनी तक माॅक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए सरोरा इलाके से चिनैनी तक एनएच 44 खंड पर एक व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), 137 बीएन सीआरपीएफ, भारतीय सेना, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं सहित कई एजेंसियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि जल्द ही अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होने वाला है। जिला उधमपुर के भीतर जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 60 किलोमीटर लंबे हिस्से से होकर यह यात्रा गुजरती है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के एक हिस्से के रूप में इस माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके तहत उधमपुर के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग पर असुरक्षित व कमजोर हिस्सों पर निगरानी के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए 12 सीएपीएफ की काॅयज और 200 से अधिक जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन जैमिंग सिस्टम, जैमर्स, एंटी स्पोटा चैक्स, सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से निगराजी, डे एंड नाइट क्वॉरटीज इत्यादि का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उधमपुर वासियों के सहयोग और सुरक्षाबलों की सतर्कता से यात्रा सुगम और सुचारू रूप से सफलतापूर्वक चलेगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर तरह की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से भी अपील की कि बेफिक्र होकर यात्रा करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें