फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सलाड़ा में जल्द बनाए जाएंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक सलाड़ा के सरकारी मिडिल स्कूल में 20.84 लाख की लागत से जल्द ही दो अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इन कमरों के बनने से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पेश आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं इसको लेकर ग्रामीणों की कहना है कि आठवीं तक के इस स्कूल में कक्षाओं की कमी दूर करने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इससे शिक्षक भी परेशान थे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बोध राज, नीलम सिंह, सुकेश शर्मा, विमल कुमार व अन्य ने कहा कि स्कूल में पांच कमरे हैं लेकिन दो नाॅन टीचिंग कार्यों के लिए उपयोग होते थे और शेष बचे 3 कमरों में ही स्कूल की आठ कक्षाएं लगाई जाती हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार कक्षाएं बाहर खुले आंगन में लगती हैं, जबकि बारिश वगैरह में एक-एक कमरे में दो से तीन-तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को बैठाना पड़ता है। इसलिए अतिरिक्त कमरे बनाने की मांग की जा रही थी। वहीं अब इन कमरों के बनने से स्कूल में कक्षाओं की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट
स्कूल में अतिरिक्त कमरों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
-
रोहित गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें