फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारटा गांव में घर के समीप एक तालाब में डूबने से एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना वीरवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बच्चे की पहचान आद्विक पुत्र अजीत शर्मा निवासी बारटा उधमपुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बच्चा घर के समीप मौजूद तालाब के पास खेल रहा था और इस दौरान वह तालाब में डूब गया। परिजनों को पता लगते ही फौरन उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी उधमपुर के शवगृह में रखवाया गया है जहां शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें