फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य बस अड्डे पर रेहडि़यों व वाहनों की अवैध पार्किंग से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर अवैध रेहड़ियों के अलावा माल ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों व लोड कैरियर की भरमार से बस चालकों के साथ यात्रियों व स्थानीय दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा निजी वाहनों की अवैध पार्किंग इस समस्या को और भी अधिक बढ़ा रही है। इस समस्या के चलते बस स्टैंड पर हर रोज गंभीर जाम लगता है।
विज्ञापन

बस चालकों को गाड़ी बस अड्डे में लाने और बाहर निकालने तक के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। कई बार तो बस अड्डे के निकासी और प्रवेश द्वार पर घंटों जाम की वजह से खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं इस समस्या से स्थानीय दुकानदार भी कामकाज प्रभावित होने से परेशान होते हैं। इसके अलावा आदर्श कालोनी, कोर्ट रोड और दब्बड़ पार्क की तरफ से बस अड्डे से होकर छोटे निजी वाहनों का लगातार आवागमन भी परेशानी बढ़ाता है। इससे यात्रियों को भी चलने के लिए भी मुश्किल से जगह मिल पाती है।
इस संबंंध में स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार बस अड्डे पर फैली इस अव्यवस्था को दूर करने की मांग की गई है। आग्रह किया गया है कि बस अड्डे पर अवैध रेहड़ियों की भरमार पर अंकुश लगाया जाए। माल ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों व लोड कैरियर का समय भी तय किया जाए। अवैध रूप से लगने वाले निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बसों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाया जाए ताकि बस अड्डे पर यात्रियों व चालकों को पेश आने वाली समस्याएं दूर हो सकें, लेकिन इस पर मात्र खानापूर्ति की कार्रवाई के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए यहां समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इस अव्यवस्था से बस अड्डे का दायरा काफी तंग हो जाता है।
विज्ञापन

-
कोट
बस अड्डे पर फैली अव्यवस्था चिंताजनक है। यह चालकों के साथ यात्रियों के लिए भी परेशानी पैदा करती है। इस बस अड्डे से हर रोज लगभग 120 के करीब गाड़ियां जिले के विभिन्न 60 रूटों के लिए आवागमन करती हैं, लेकिन बस अड्डे पर अवैध अतिक्रमण परेशानी कर रहा है। दुकानदारों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं होनेे के कारण बस अड्डे पर काफी संख्या में कारों और दोपहिया वाहनों की भरमार लगी रहती है। अवैध रेहड़ियों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इस समस्या से दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को समस्याओं को दूर कर यहां सुविधाएं बढ़ाकर राहत देनी चाहिए।
-जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल
बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण से इसका दायरा भी काफी ज्यादा तंग हो जाता है जिससे चालकों को बस अड्डे पर गाड़ी लाने और बाहर ले जाने के दौरान अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इससे हर रोज गंभीर जाम लगता है। यह समस्या काफी ज्यादा गंभीर है, इससे चालकों के साथ ही यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
-महेश गुप्ता

बस स्टैंड पर माल ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों व लोड कैरियर का समय तय किया जाना चाहिए है। निजी वाहनों की अवैध पार्किंग और रेहड़ी फड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर रोक लगानी चाहिए। इससे यात्रियों व दुकानदारों को पेश आने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
-अरुण महाजन
बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्था से लोगों को भी चलने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती है। इससे हर दिन यहां गंभीर जाम लगता है। वाहनों को बस स्टैंड पर लाने व ले जाने में काफी दिक्कत पेश आती हैं। लगभग आधे बस स्टैंड पर माल ढुलाई के लिए लगने वालों वाहनों का कब्जा रहता है।
-कमल गुप्ता

बस अड्डे पर लगने वाली अवैध रेहड़ियों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। अभी करीब दस दिन पहले से ही बस अड्डे से कुछ रेहड़ियों को जब्त भी किया गया है। अन्य शिकायतों के समाधान को लेकर भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

-राजिन्दर ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें