फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाॅयज डिग्री काॅलेज के मैदान में आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बाॅयज डिग्री काॅलेज के मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों-कालेजों, एनसीसी कैडेटों और पुलिस जवानों की करीब 32 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल में वीआईपी सबसे पहले परेड़ का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

मुख्य समारोह को लेकर सभी तैयारियां आज पूरी कर ली जाएंगी और इसके बाद समारोह स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के विभाग के मंत्री जावेद अहमद राणा मुख्य मेहमान होंगे। सुबह 9:55 बजे मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। उनके भाषण के उपरांत पुलिस, एनसीसी और स्थानीय स्कूलों की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होंगे तथा अंत में 11:55 पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें