पौनी। गणतंत्र दिवस समारोह में ब्लॉक विकास अधिकारी आरती मार्च पास्ट परेड की सलामी लेंगी। वीरवार को हुई बैठक में कहा गया कि तहसीलदार साहिल रंधावा के छुट्टी पर होने के कारण बीडीओ सलामी लेंगी। तहसीलदार इंचार्ज ठाकराकोट में ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस के लिए इलाके में सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाया गया है।