पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक में आयोजित परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता में भाग लेते विद्
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय -1 उधमपुर में वीरवार को ज़िला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता परीक्षा पे चर्चा पर जागरूकता उत्पन्न करने और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को मनाने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
विद्यालय की प्राचार्य स्वाति बंसल ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के दस विद्यालयों के कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस क्विज में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रदत्त ‘भारयीय हैं हम’ सीरीज के दिखाए गए पांच एपिसोड पर आधारित क्विज में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रधानमंत्री द्वारा रचित एग्जाम वॉरियर पुस्तक प्रदान की गई और प्रथम तीन विजेताओं को अलग से पुरस्कृत भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गए।
प्रतियोगिता के प्रभारी संजय कुमार (पीजीटी. हिंदी) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय 2 उधमपुर, पीएम श्री केवि चिनैनी, जवाहर नवोदय विद्यालय रख जगानू, आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड, बीबीएस विद्यापीठ उधमपुर, पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ोला, एसआईकेएस गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर और हैप्पी मॉडल स्कूल उधमपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।