फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संस्था ने रैली निकालकर सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
 सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली। - फोटो : uhdampur news
विज्ञापन
उधमपुर। प्रयास संस्था के प्रधान सतीश वर्मा की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रैली निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की ओर से आदर्श कॉलोनी से रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली आदर्श कॉलोनी से होकर धार रोड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट से होते हुए चबूतरा बाजार से वापस सलाथिया चौक पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान स्कूली बच्चों को नेता सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद व भारत माता की वेशभूषा में तैयार किया गया था। रैली के दौरान पूरा शहर नेता जी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारों से गूंज उठा। जहां एक तरफ रैली में स्कूली बच्चों ने भाग लिया तो वहीं काफी संख्या में स्थानीय लोग भी रैली में शामिल हुए। सलाथिया चौक पर संस्था के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें