किश्तवाड़। जिले में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शहीद यादगार टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का रविवार को आगाज हुआ। इसका उद्घाटन एएसपी किश्तवाड़ पवन शर्मा ने किया।
स्थानीय चौगान मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि से हुई। पहला मैच आईआरपी-22 बटालियन और सीआईएसएफ की टीम के बीच खेला गया। आईआरपी ने सीआईएसएफ को हरा कर जीत हासिल की। दूसरा मैच किश्तवाड़ वारियर्स और खतरों के खिलाड़ी टीम में खेला गया। इसमें किश्तवाड़ वारियर्स विजयी हुई। टूर्नामेंट में किश्तवाड़ जिले के विभिन्न स्थानों से 90 टीमें भाग ले रही हैं।