उधमपुर। प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन और डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की ओर से चलाए गए कार्यक्रम हमारी दुनिया प्रोग्राम के तहत जल सरंक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से हाथों में बैनर व पोस्टर बनाकर लोगों को पानी को बचाने के लिए जागरूक किया गया। प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के संजय ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की ओर से चलाए गए कार्यक्रम हमारी दुनिया प्रोग्राम के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी मिडिल स्कूलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया जा
रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अलग-अलग प्रकार की थीम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत समर जोन में आने वाले मिडिल स्कूलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है ताकि वह बच्चों को जागरूक
कर सके।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बच्चों को जल बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसी के चलते आज लोगों को पानी को बचाने के लिए जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया था। इस मौके पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ काफी संख्या में शिक्षक भी मौजूद थे।