फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में जनता करे सहयोग : डीआईजी

Sun, 31 May 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बश्ट में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाली पंचायत बश्ट में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ चिनैनी के एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
डीआईजी शिव कुमार ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, यदि समाज में कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों पर नकेल कसकर ही हम अपने गली, मोहल्ले, गांव और शहर को इस सामाजिक बुराई से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के व्यवहार या गतिविधियों में थोड़ा सा भी बदलाव दिखे तो उसे गंभीरता से लें और तुरंत संज्ञान लें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने स्कूली बच्चों से नशा मुक्ति और सामान्य ज्ञान से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे। बच्चों ने बेहद फुर्ती और सटीक तरीके से उनके जवाब दिए। इस अवसर पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी नशा मुक्ति को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज से नशे को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें