फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी हुई तेज, शिवालयों में रंग रोगन जारी

विज्ञापन
चिनैनी के शिवालयों में रंग रोगन का काम किया जा रहा। - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। महाशिवरात्रि को लेकर शिव की नगरी चिनैनी में तैयारी तेजी से जारी हैं। शिवालयों में रंग रोगन का काम किया जा रहा है तो वहीं महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जाने वाले विशाल भंडारे को लेकर भी मंदिर कमेटी की ओर से बैठकें की जा रही हैं । सोमवार को भी कस्बे के वार्ड नंबर 7 में प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य सन्नी बड़ू ने बताया कि मंदिर में रंग रोगन का काम किया जा रहा है। साथ ही साफ सफाई भी लगातार जारी है । इस बार मंदिर में सुबह के समय विशेष पूजन तथा रात को भी आरती की जाएगी, वहीं छोटा अमरनाथ गुफा के प्रधान नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटा अमरनाथ गुफा में विशाल जागरण तथा भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा। छोटा अमरनाथ गुफा में सजावट का काम किया जा रहा है। उधर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भी रंग रोगन का काम तेजी से जारी है जबकि बाबा बूढ़ा केदारनाथ, बैणी संगम, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें