जच्चा-बच्चा को लाटी पीएचसी ले सैन्य जवान।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। लाटी तहसील के अंतर्गत दीदी बैगड़ में एक गर्भवती महिला और नवजात को रेस्क्यू कर सेना तथा प्रशासनिक टीम ने लाटी पीएचसी पहुंचाया। यहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक लाटी तहसील में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। लाटी के दीदी बैगड़ नामक स्थान पर एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला ने बच्चे को भी जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को लाटी पीएचसी पहुंचाना जरूरी था लेकिन बर्फबारी से मार्ग चलने लायक नहीं था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम डॉ. मनमीत कुमार को दी। इसके बाद मौके पर ही सेना की टीम भी पहुंच गई। डॉक्टर प्रदीप कुमार जोकि बंदोल में थे, वह भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। एसडीएम डॉ. मनमीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भी मौके पर थे और सेना की बड़ी गाड़ी रास्ता बनाकर आगे चल रही थी और पीछे-पीछे दूसरी गाड़ी में जच्चा बच्चा को लाया जा रहा था। दोनों को लाटी पीएचसी सुरक्षित पहुंचाया गया। जहां दोनों सुरक्षित हैं।