मदरसा कलहाड़ में दस्तार बंदी के दौरान बच्चे को इनाम देते आयोजक।
- फोटो : poni news
पौनी। पंचायत माड़ी नाला के कलहाड़ में स्थित मदरसे में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें चार बच्चों ने बिना देखे कुरान शरीफ किताब पढ़ी। ये बच्चे राजोरी, भारख, पौनी व जीरोमोड़ से हैं। बाद में इन बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जिला पुंछ से हाफिज फारूक हुसैन मिस्बाही मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि कौम के बच्चों को गलत चीजों से बचने के लिए कुरान से जुड़ना चाहिए। आज जिन बच्चों के सिर पर दस्तार सजाई गई है इसका उद्देश्य अमन का संदेश देना है। इस अमन और मोहब्बत को लोगों तक पहुंचाना है। दोपहर को सभी लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी।