फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इटेकि्ट्रक ऑटो का क्षेत्र तय किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में रविवार को टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने यातायात विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जबसे इलेकि्ट्रक ऑटो चिनैनी में आए हैं तब से उनके कारोबार पर काफी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आटो हाईवे पर भी चलते हैं और दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सवारियों को ले जाते हैं, जबकि उनका एरिया देखा जाना चाहिए। साथ ही उन्हें अलग-अलग जोन में बांटा जाना चाहिए, ताकि इनका एरिया कितने किलोमीटर का है उसका पता चल सके और अपने जोन के अलावा दूसरे जोन में न जा सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कई ऑटो हाईवे पर भी चले जाते हैं और दूर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सवारियों को ले जाते हैं। इसको लेकर समस्या हल की जाए ताकि उनके कारोबार पर भी असर न पड़े और टैक्सी यूनियन के कारोबार पर भी प्रभावित न हो। मौजूदा समय में टैक्सी यूनियन द्वारा फेरा लगाए हुए कई-कई दिन हो जाते हैं। वह अपने परमिट को कैसे रिन्यू करेंगे। गाड़ियों की किस्त कहां से देंगे। उनकी इस समस्या को हल किया जाए ताकि टैक्सी यूनियन के सदस्य राहत पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें