फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में होने लगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। इसको लेकर अरसे के बाद मां का भवन श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया है। रविवार को हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केबल कार सेवा जारी रही। श्रद्धालु इन सेवाओं का लाभ उठाते हुए लगातार यात्रा बिना किसी परेशानी के कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 13000 से 15000 के मध्य मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा बना हुआ है। नवंबर में ये आंकड़ा 10 से 13 हजार के बीच था। वहीं सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को 24500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। 14 दिसंबर रविवार बाद दोपहर 4:00 बजे तक करीब 14300 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं जारी दिसंबर माह में अब तक करीब दो लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं। जारी वर्ष में अब तक करीब 66 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें