फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हर माह करवाए जाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सरकार की ओर से विशेष कदम उठाए जाने की मांग स्थानीय कारोबारियों ने उठाई है। हर माह यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिएं। विंटर गेम्स के अलावा पैराग्लाइडिंग जैसी सुविधाएं भी इस स्थल पर सैलानियों के लिए दी जानी चाहिएं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा कि पटनीटॉप में सिर्फ सीजन में ही सैलानियों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में इस पर्यटन स्थल पर देशभर के सैलानी पूरे वर्ष आ सकें, इसके लिए सरकार कोई योजना बनाए ताकि पूरे वर्ष सैलानी पटनीटॉप में पहुंच सकें और वहां के कुदरती नजारों का आनंद ले सकें।
स्थानीय कारोबारी सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, रामलाल ने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप पूरे देश में मशहूर पर्यटन स्थल है। इस स्थल पर सर्दियों की बर्फबारी के दौरान सैलानियों का तांता लगता है जबकि गर्मियों में सैलानी जहां पर ठंडी जलवायु का आनंद लेने के लिए आते हैं। आम दिनों में कारोबार में मंदा हो जाता है जिससे कारोबारियों की समस्या बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सरकार को जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में हर माह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिएं, जबकि विंटर गेम्स के अलावा पैराग्लाइडिंग जैसी सुविधाएं भी इस स्थल पर सैलानियों के लिए दी जानी चाहिएं। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थी पटनीटॉप की हसीन वादियों में पहुंचते हैं लेकिन एक दिन रुकने के बाद वह दूसरी जगह का रुख कर लेते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पर्यटन स्थल पटनीटॉप में विकास की गति और बढ़ाई जाए ताकि यहां पर सैलानियों की आवाजाही पूरा वर्ष हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें