चिनैनी। गमसतू से हरिद्वार और कमारली मानतलाई सड़क पर भी यात्री तथा माल वाहक वाहन चलाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है।
लोगों ने कहा कि मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला जा चुका है मगर हर किसी के पास छोटे वाहनों की सुविधा नहीं है। ऐसे में सड़कों को यात्री तथा माल वाहक वाहनों के लिए खोला जाए जिससे लोगों की समस्याएं दूर हो सके।
स्थानीय निवासी मोहम्मद रफीक, सुभाष कुमार, सूरज प्रकाश, मोहम्मद अशरफ ने बताया कि करीब दो माह पहले तेज बारिश के कारण सड़कों की हालत खराब हो गई थी, सड़कों को छोटे वाहनों के लिए खोला जा चुका है मगर अभी भी गमसतू से हरिद्वार और कमारली मानतलाई सड़क पर यात्री तथा माल वाहक वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। आम लोगों को यात्री वाहनों तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल सफर करना पड़ता है।
उन्होंने मांग की है कि उनकी इस समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए।