चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान एसडीपीओ सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, तहसीलदार पंकज सिंह तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
इसके अलावा स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थी भी रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए। मुख्य बस स्टैंड से शुक्रवार की सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसको एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें छात्रों से लेकर अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया और करीब ढाई किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर एकजुटता का भी संदेश दिया। इस दौरान नशे के खिलाफ भी शपथ ली गई।