चिनैनी। कस्बे में कई जगहों पर नालों पर स्लैब टूट जाने के कारण हादसे का अंदेशा हर समय रहता है। कई स्थानों पर नालों पर स्लैब लोगों के लिए परेशानी खड़ी करती है जबकि स्लैब के निकले सरिए भी कई बार लोगों को घायल कर देते हैं।
स्थानीय निवासी अभिषेक जमवाल, यासिर ने कहा कि कस्बे के मुख्य चौक तथा दूसरी जगह पर भी नालों पर स्लैब टूटी होने के कारण हादसे का डर रहता है। कई बार लोग रात के अंधेरे में इन स्लैब से गुजरते हैं लेकिन टूटी स्लैब के कारण कई बार लोग नाले में गिर जाते हैं और तो और स्लैब के बाहर निकले सरिए भी लोगों को घायल कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्या से लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। प्रशासन को चाहिए कि नालों पर पड़ी स्लैब पर ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को परेशानियां न हों।