उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में मोहम्मद तारिक उर्फ काका निवासी चक उधमपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को औपचारिक रूप से कोट भलवाल जेल जम्मू में रखा गया है। उधमपुर पुलिस द्वारा चालू वर्ष में पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत यह 14वीं हिरासत है। मोहम्मद तारिक उर्फ काका जिले में कई एनडीपीएस मामलों में शामिल था।