चिनैनी। नरसू नाला में रविवार सुबह भूस्खलन से तीन मंजिला इमारतें तथा दुकानें मलबे में तब्दील होने के बाद पीड़ित कारोबारी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। भूस्खलन से तीन मंजिला इमारत व दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।
कारोबारी शाहबाज, रियाज ने कहा कि उनका कारोबार इन्हीं दुकानों पर निर्भर था और यहीं से घर का खर्चा भी चलता था। भूस्खलन से उनकी समस्या बढ़ गई है और वह वहां पर अब किसी भी तरह का कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। इन कारोबारियों में शाहबाज ने कहा कि उनका परिवार भी यही रहता था, मगर भूस्खलन ने उनके लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं तथा प्रशासन को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।