उधमपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्था के अशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सुचितानंद ने बताया कि मंगलवार को कलर में माता की भव्य चौकी का आयोजन शाम 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिकता, भक्ति और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक होगा। इस अवसर पर विशेष रूप से दिल्ली से प्रसिद्ध साध्वी मंगलावती भारती अपनी संगीत मंडली के साथ उधमपुर पहुंचेंगी और वह अपने भक्ति सुमधुर गीतों और देवी भजनों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं।