फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहलगाम हमले के बाद पटनीटॉप का पर्यटन कारोबार मंदा

विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सन्नाटा। - फोटो : Chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के कारोबार में मंदी के चलते कारोबारियों के लिए दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। कारोबारियों के मुताबिक पहलगाम हमले के बाद पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में उस तरह का इजाफा नहीं हुआ जो बीते वर्ष देखने को मिला था।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 5 से 10 फीसदी के बीच में ही कारोबार हो रहा है। साल खत्म होने को है, लेकिन पटनीटॉप में सैलानियों की बहार कब लौटेगी उसको लेकर कारोबारी भी टकटकी लगाए हुए हैं।
पटनीटॉप के होटल सहायक रंगील सिंह, राजेश ठाकुर, एसके बडियाल ने कहा कि होटल का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। पानी, बिजली के बिल के अलावा कर्मियों का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पटनीटॉप में कई होटलों द्वारा लोन तथा लिमिट ली गई है उसको लेकर भी समस्या खड़ी हो गई है । उन्होंने कहा कि सरकार को पटनीटॉप के कारोबार को लेकर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो उसको लेकर विशेष कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें