एथलेटिक मीट में हिस्सा लेती खिलाड़ी।
- फोटो : Reasi news
रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में लड़कियों के अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी तरसेम सिंह मुख्य अतिथि थे। खिलाड़ियों के साथ मुलाकात व संबोधन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
परिणाम
अंडर 14 : 100 मीटर में पूजा देवी जोन पौनी प्रथम, रूबीना कौसर जोन रियासी द्वितीय रहीं।
200 मीटर : समरीन जोन माहौर प्रथम, मोनिका ठाकुर जोन पौनी द्वितीय।
400 मीटर : पूजा देवी जोन पौनी प्रथम, कुशी कुमारी जोन रियासी द्वितीय
600 मीटर : सुमिति देवी जोन पौनी प्रथम, प्रेमिका राजपूत जोन अरनास द्वितीय और समीना अंजुम जोन माहौर तृतीय।
अंडर 17
100 मीटर दौड़ में अंजलि देवी एचएसएस सलाल प्रथम, शेनाज़ अख्तर जोन पौनी द्वितीय।
200 मीटर : नेहा भारती जोन माहौर प्रथम, रुखसाना जोन पौनी द्वितीय।
400 मीटर : रोनिका ठाकुर जोन माहौर प्रथम, अफरीना मलिक जोन रियासी द्वितीय।
800 मीटर : शहनाज जोन पौनी प्रथम, अफराना ठाकुर जोन माहौर द्वितीय।
अंडर 19
100 मीटर दौड़ में नेहा देवी जोन रियासी प्रथम, दीक्षा ठाकुर जोन पौनी द्वितीय।
200 मीटर : शब्बू देवी जोन अरनास प्रथम, आफतोजा कौसर जोन माहौर द्वितीय और दीक्षा देवी तृतीय।
400 मीटर : सुनीता राजपूत जोन रियासी प्रथम, साधना ठाकुर जोन माहौर द्वितीय।
800 मीटर : बिल्किस कौर जोन रियासी प्रथम, सुनीता देवी जोन माहौर द्वितीय।
1500 मीटर : शबनम बानो जोन अरनास प्रथम, कुलसुम अख्तर जोन माहौर द्वितीय।
3000 मीटर : नाज़िया अख्तर जोन माहौर प्रथम।
फील्ड इवेंट
शॉटपुट
अंडर 14 में मोक्षी शर्मा जोन पौनी प्रथम, जायसमीन अख्तर जोन माहौर द्वितीय
अंडर 17 में वीररता देवी जोन रियासी प्रथम और रूबीना बानो जोन माहौर द्वितीय।
अंडर 19 में प्रियंका देवी जोन माहौर प्रथम, वंदना देवी जोन पौनी द्वितीय।
डिस्कस थ्रो
अंडर-14 में रूबीना कौसर जोन रियासी प्रथम, सुरभि देवी जोन पौनी द्वितीय।
अंडर-17 : सिमरन देवी जोन पौनी प्रथम, शगुफ्ता कौसर जोन रियासी द्वितीय।
अंडर-19 - कृतिका कुंडल जोन रियासी प्रथम, हलीमा जोन पौनी द्वितीय रहीं।
लंबी उछाल
अंडर-14 में तान्या कौसर जोन रियासी प्रथम, अलीन खान जोन माहौर द्वितीय।
अंडर-17 - खालिदा परवीन जोन माहौर प्रथम, ताहिरा तबस्सुम जोन माहौर द्वितीय।
अंडर 19 : मधिरा शर्मा जोन रियासी प्रथम, पल्लवी देवी जोन अरनास द्वितीय।
लंबी छलांग
अंडर -14 में ममता देवी जोन पौनी प्रथम, महरीन कौसर जोन माहौर द्वितीय।
अंडर-17 में शिवानी शर्मा जोन पौनी प्रथम, लक्षिता शर्मा जोन रियासी द्वितीय और प्रिया देवी जोन अरनास तृतीय।
अंडर-19 में माधवी शर्मा जोन रियासी प्रथम, साहिमा तबस्सुम जोन माहौर द्वितीय और खुशी शर्मा जोन अरनास तृतीय।
भाला फेंक
अंडर-19 में रुखसाना बानो जोन माहौर प्रथम,
अंडर-17 में शगुफ्ता कौसर जोन रियासी प्रथम रहीं।