फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहार सीजन में बन रही जाम की समस्या, लोगों की बढ़ रही परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं त्योहारी सीजन में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है, जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वरुण कुमार, सुदेश चंद्र, मक्खन लाल ने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खासकर त्योहार सीजन में। त्योहार सीजन पर बेतरतीब वाहन नहीं लगने दिए जाने चाहिएं ताकि जाम की समस्या कम हो। उन्होंने कहा कि जो लोग कस्बे में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं उन्हें कई बार वाहन लगाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है । उन्होंने कहा कि कस्बे में इस तरह की समस्या को लेकर कुछ स्थानों पर नो पार्किंग जोन बनाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें