फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के जलशक्ति विभाग कार्यालय में जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता वर्किंग प्रधान गणेश चंद ने की। बैठक में अलग-अलग जगह से आए संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों को उजागर किया।
विज्ञापन

मासिक बैठक में प्रमुख मुद्दा बकाया वेतन का उठाया गया, इसमें कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों से अस्थायी कर्मियों को बकाया वेतन नहीं मिल पाया है जिस कारण उनकी समस्या बढ़ती जा रही है । बैठक में स्टाफ की समस्या भी उजागर की गई और कहा गया कि स्टाफ की कमी के कारण जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्य करने में भी दिक्कत आ रही है। इस समस्या को भी जल्द हल किया जाना चाहिए। संगठन की बैठक के दौरान कई अन्य समस्याओं को भी उजागर किया। बैठक में गोविंद राम, सतपाल, धरम वीर तथा अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें