कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्कूल एसओईई ने इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन, विकास और अनुकूलन विषय पर छह दिवसीय एआईसीटीई-अटल ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 11 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने भारत के हरित गतिशीलता लक्ष्यों को प्राप्त करने में इलेक्ट्रिक वाहन ईवी प्रौद्योगिकियों के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। आईआईआईटी भागलपुर के निदेशक प्रो मधुसूदन सिंह ने अत्याधुनिक ईवी अनुसंधान, तीव्र नियंत्रण प्रोटोटाइप और ई-मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने वाली अनुकूलन तकनीकों पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन, विकास और अनुकूलन की गहन समझ प्रदान करना है। इसमें बैटरी प्रबंधन प्रणाली, मोटर ड्राइव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरती हुई ग्रीन मोबिलिटी प्रौद्योगिकियों जैसे उन्नत विषयों को शामिल किया गया है।