फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप व नत्थाटॉप में पार्किंग नहीं, पर्यटक हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। देश के कोने-कोने से लोग बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप का रुख करते हैं। सैलानियों को वहां सबसे बड़ी दिक्कत वाहनों को खड़ा करने की होती है। पर्याप्त पार्किंग न होने से उन्हें सड़क किनारे ही अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्पेशल टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने कहा कि पटनीटॉप और नत्थाटॉप में पार्किंग की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। स्पेशल टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद, उप प्रधान मोहम्मद तारीक, महासचिव सुखदेव तथा तिलक राज ने बताया कि पटनीटॉप में वर्ष 1992 को टैक्सी यूनियन का गठन हुआ था और उसके बाद से लेकर अब तक पटनीटॉप और नत्थाटॉप में पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाई है। इन पर्यटन स्थलों पर हर वर्ष 5 से 6 लाख सैलानी पहुंचते हैं जबकि पीक सीजन में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा होता है।
पीक सीजन में प्रतिदिन 4 से 5 हजार छोटे वाहन पटनीटॉप और नत्थाटॉप में पहुंचते हैं जिन्हें अपने वाहन खड़े करने के लिए कई तरह की दिक्कतें पेश आती हैं, सैलानियों को अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ता है और ऐसे में सड़कें सिकुड़ी होने के कारण जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्पेशल टूरिस्ट टैक्सी आपरेटर यूनियन को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए भी तथा पीक सीजन में गाड़ियों के फेरे लगाने के लिए भी दिक्कतें होती हैं, क्योंकि जाम लगने की सूरत में उनके फेरे भी नहीं लग पाते जिस कारण उन्हें नुकसान होता है।
विज्ञापन

स्पेशल टूरिस्ट टैक्सी आपरेटर यूनियन ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंच की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में पार्किंग की समस्या को हल किया जाए।


दो जगह पार्किंग के लिए जगह देखी है : सीईओ
पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ दविंदर सिंह बाहू ने कहा कि पटनीटॉप में दो से तीन जगह पर पार्किंग को लेकर भूमि देखी गई है। रेवेन्यू की रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगला कार्य किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें