उधमपुर। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इसमें खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से कार्यान्वित किए जा रहे जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (जेकेआरईजीपी) के तहत लाभपात्रों के आवेदनों की समीक्षा की गई।
समिति ने 34 ऋण आवेदनों की जांच के बाद 30 मामलों को मंजूरी दी जबकि शेष 4 को अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक में जिला अधिकारी केवीआईबी अश्विनी कुमार, डीआईसी के प्रतिनिधि, एलडीएम एसबीआई, क्लस्टर हेड जेएंडके बैंक, जेएंडके ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, निदेशक एसबीआई आरएसईटीआई और अधीक्षक आईटीआई ने भाग लिया।