फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में पार्किंग सुविधा नहीं, सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सब डिवीजन मुख्यालय होने के बावजूद भी चिनैनी पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। कस्बे में पार्किंग बनाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, राम लाल, हरबंस लाल ने बताया कि कस्बे में हर रोज हजारों लोग आसपास के गांव से आते हैं। इनमें कई लोग अपनी गाड़ी लेकर पहुंचते हैं। लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है और जब उन्हें गाड़ी लगाने की पर्याप्त जगह नहीं मिलती तो वे लौट जाते हैं। इससे चिनैनी के व्यापार पर भी भारी असर पड़ रहा है। लोगों ने पार्किंग की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें